फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से दोस्ती के विवाद में मित्र को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। सरिता विहार इलाके में युवती से दोस्ती को लेकर हुए विवाद में दोस्तों ने अपने ही घनिष्ठ मित्र ओखला विहार, जामिया नगर निवासी ओवैश (23) की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपियों ने मृतक का सिर पत्थर से कुचल दिया और चाकू से चार से ज्यादा वार किए। सरिता विहार थाना पुलिस ने आरोपियों ओखला विहार निवासी अल्ताफ और फरहान अब्बास (दोनों की उम्र 19 वर्ष) को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल ऑटो बरामद कर लिया है। मृतक ओवैश के खिलाफ पहले से दुष्कर्म का मामला दर्ज था।
विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी आरपी मीणा के अनुसार ओखला टैंक जंगल में बीती 4 जुलाई को 23 वर्षीय युवक का शव मिला था। एसआई सतीश भाटी ने टीम के साथ मौके पर जांच की थी। शव का पुराना लग रहा था। काफी प्रयास के बाद मृतक की पहचान हो सकी थी। पीड़ित अपने घर से दो जुलाई से गायब था। हत्या का मामला दर्ज कर सरिता विहार थानाध्यक्ष अनंत गुंजन की देखरेख में एसआई सतीश भाटी व बेनकाटेश कुमार की टीम ने जांच शुरू की।
करीब 20 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने व मोबाइल सर्विलांस के बाद पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ की। जांच में पता लगा कि घटना वाले दिन पीड़ित अल्ताफ और फरहान के संपर्क में था। पुलिस ने जसौला, सरिता विहार से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि वे तीनों अच्छे दोस्त थे। तीनों ही शराब व फ्लूड का नशा करते थे। एक युवती से दोस्ती को लेकर अल्ताफ का पीड़ित से झगड़ा हो गया था। इस बात पर अल्ताफ व फरहान ने चाकू घोंपकर पीड़ित की हत्या कर दी और ईंट से सिर कुचल दिया। फरहान ऑटो चलाता था। आरोपी अपने मोबाइल मेरठ में फेंक आए थे। पुलिस फोन बरामद करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें