फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Bomb Blast: एक और आरोपी नसीर मल्ला गिरफ्तार, कोर्ट ने सात दिन का एनआईए रिमांड दिया; आमिर की भी हुई पेशी

Tue, 09 Dec 2025 05:02 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

Delhi Bomb Blast: दिल्ली बम ब्लास्ट और व्हाइट कॉलर टेररिज्म मॉड्यूल से जुड़े मामले में एक अन्य आरोपी को केंद्रीय जांच एजेंसी एनआई द्वारा गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम है नसीर मल्ला है। साथ ही आरोपी आमिर राशिद को भी आज सात दिनों की रिमांड में भेजा गया है।
 
विज्ञापन
एनआईए (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Delhi Bomb Blast: दिल्ली बम ब्लास्ट और व्हाइट कॉलर टेररिज्म मॉड्यूल से जुड़े मामले में एनआईए ने नसीर मल्ला को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे सात दिन की रिमांड पर भेजा गया। वहीं आरोपी आमिर राशिद को भी आज सात दिनों की रिमांड में भेजा गया है।
विज्ञापन


आरोपी नसीर मल्ला को गिरफ्तार करने के बाद दिल्ली स्थित पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद आरोपी को सात दिनों की एनआईए रिमांड में भेजा गया।  अब सात दिनों तक जांच एजेंसी एनआईए मुख्यालय में आरोपी से पूछताछ होगी। आरोपी नासिर मल्ला से जुड़े कई अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ हो सकती है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद ने मांगी अंतरिम जमानत, बहन की शादी में शामिल होना चाहता है आरोपी
विज्ञापन


आरोपी आमिर राशिद को सात दिन की एनआईए रिमांड
आरोपी आमिर राशिद को भी आज सात दिनों की रिमांड में भेजा गया है। सात दिनों तक दिल्ली स्थित एनआईए मुख्यालय में गिरफ्तार आरोपी आमिर राशिद से पूछताछ होगी दिल्ली ब्लास्ट और डॉक्टरों के आतंकी मॉड्यूल से जुड़े मामले में गिरफ्तार इस आरोपी को आज पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया था। 
विज्ञापन


बता दें कि जांच एजेंसी एनआईए के द्वारा 16 नवंबर को इस आरोपी की गिरफ्तारी की गई थी। गिरफ्तारी के बाद पटियाला हाउस कोर्ट ने उसे दो बार अलग-अलग तारीख में एनआईए रिमांड में भेजा था, जिसके बाद आज फिर से उसे पेश किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें