फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: सेवानिवृत्त बुजुर्ग को दिया नौकरी का झांसा, 9 बार में ठगे 16.22 लाख रुपये ठगे

Sat, 10 Apr 2021 08:52 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
नई दिल्ली के फर्श बाजार इलाके के भोलानाथ नगर में रहने वाले रेलवे से सेवानिवृत्त राजकुमार (62) को निजी कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 16.22 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। ठगों ने नौ बार में कभी सिक्योरिटी, कभी मेडिकल तो कभी टैक्स के नाम पर रुपये ऐंठ लिए। वारदात के बाद आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन भी बंद कर लिए।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में राजकुमार ने बताया कि वे दो साल पहले रिटायर हुए थे। इसके बाद उन्होंने एक निजी कंपनी की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन किया था। सितंबर 2020 में राजकुमार के पास एक व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को उसी नामी कंपनी का अधिकारी बता उनकी नौकरी लगवाने की बात की। 

राजकुमार झांसे में आ गए। इसके बाद राजकुमार के पास अलग-अलग लोग कॉल कर नौकरी की औपचारिकताएं पूरी करने की बात कहकर रुपये ऐंठने लगे। अलग-अलग तरह की फीस के नाम पर उन्होंने राजकुमार से 16.22 लाख रुपये खातों में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद भी उनकी नौकरी नहीं लगी। आरोपी और रुपयों की डिमांड करने लगे तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें