फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ लाख रुपये लोन दिलाने का झांसा देकर ठगे हजारों रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ लाख रुपये लोन दिलाने का झांसा देकर हजारों ठगे
विज्ञापन

नई दिल्ली। मधु विहार इलाके में नौ लाख रुपये लोन दिलाने का झांसा देकर एक महिला से ठगी की गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वेस्ट विनोद नगर की रहने वाली अर्चना मिश्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इसी बीच विशाल नाम के व्यक्ति ने उन्हें फोन कर बताया कि उसका लोन का आवेदन स्वीकृत हो गया है। उन्हें नौ लाख रुपये लोन मिलेगा। इसके बाद आरोपी ने लोन दिलाने के लिए कई मद में 51890 रुपये एक खाते में डलवाए। आरोपी और भी पैसे की मांग कर रहा था, तब पीड़िता को शक हुआ। उन्होंने पड़ताल की तो पता चला कि लोन का आवेदन स्वीकृत ही नहीं हुआ है। अर्चना ने मधु विहार थाने में शिकायत दी है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें