फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लाख से अधिक छात्रों ने ओबीई पोर्टल पर जमा कराईं उत्तर पुस्तिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में 10 अगस्त से शुरू हुए ओपन बुक एग्जामिनेशन (ओबीई) में छात्रों को उत्तर पुस्तिका पोर्टल पर अपलोड करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन परेशानियों के बावजूद रेगुलर, एसओएल व एनसीवेब के चार लाख से अधिक छात्र पोर्टल पर अपनी उत्तर पुस्तिकाएं अपलोड कर चुके हैैं। हालांकि ईमेल से भेजी गई उत्तर पुस्तिकाओं की संख्या काफी अधिक है।
विज्ञापन

डीयू में यूजी-पीजी के अंतिम वर्ष के रेगुलर, स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग व नॉन कॉलिजिऐट वूमेन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) के छात्रों के लिए ओबीई आयोजित किया जा रहा है। शुरुआत से अब तक छात्रों को अपनी उत्तर पुस्तिका अपलोड करने में परेशानी आ रही है। डीयू ने ओबीई पर जो आंकड़े जारी किए हैं वह कुछ ओर ही कहते हैं।
डीयू की ओर से 17 अगस्त तक के आंकड़े जारी किए गए हैं। आंकड़ों के अनुसार अब तक ओबीई पोर्टल पर रेगुलर के 2,07,264 छात्र परीक्षा दे चुके हैं जबकि एसओएल व एनसीवेब के छात्रों की संख्या 3,35,382 है। इस तरह 17 अगस्त तक 5,42,646 छात्र पेपर हल कर चुके हैं।
विज्ञापन

अब यदि उत्तर पुस्तिका अपलोड करने के आंकड़े देखें तो ओबीई पोर्टल पर रेगुलर के 1,18,539 छात्र उत्तर पुस्तिका अपलोड कर चुके हैं। वहीं एसओएल व एनसीवेब के छात्रों की संख्या 2,72,673 है। डीयू प्रशासन का कहना है कि ईमेल के माध्यम से भी छात्र उत्तर पुस्तिका भेज रहे हैं, इसकी संख्या काफी ज्यादा है। हालांकि प्रशासन ने इस संख्या का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें