फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: जाली दस्तावेज बनाकर बैंक से लिए चार करोड़ के लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
जाली दस्तावेज बनाकर बैंक से लिए चार करोड़ के लोन
विज्ञापन


-आर्थिक अपराध शाखा ने जुकिटो इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक समेत तीन को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आर्थिक अपराध शाखा ने एसबीआई से चार करोड़ की ठगी करने वाले जुकिटो इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक जतिन प्रसाद, राजेंद्र कुमार उर्फ राजा और संदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने द्वारका सेक्टर-12 में संपत्ति के जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल कर गुरुग्राम के एसबीआई शाखा से 4 करोड़ की कैश क्रेडिट सीमा हासिल की। संदीप सिंह संपत्ति का मालिक बताकर जाली पैन और आधार का इस्तेमाल कर कंपनी में निदेशक बन गया। गिरफ्तार राजेंद्र कुमार पर लूटपाट, चोरी सहित चार मामले दर्ज हैं।
आर्थिक अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त रवि सिंह ने बताया, द्वारका निवासी शख्स ने आर्थिक अपराध शाखा में ठगी की शिकायत की। मामला दर्ज होने के बाद शुरू हुई जांच में पता चला कि जुकिटो इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड को लोन की आवश्यकता थी। उसके निदेशक जतिन से राजेंद्र कुमार उर्फ राजा और संदीप सिंह मिले। उनलोगों ने खुद को संपत्ति का मालिक बताया और उस संपत्ति पर लोन लेने के लिए कहा। आरोपियों ने संपत्ति का विवरण लेने के बाद वास्तविक मालिक के नाम पर जाली स्वामित्व और पहचान संबंधी दस्तावेज़ तैयार किए। इनका उपयोग करके उन्होंने कंपनी के रिकॉर्ड में धोखाधड़ी से फेरबदल किया। जतिन ने संदीप को कंपनी का निदेशक बना लिया। इसके बाद उन्होंने जाली संपत्ति के दस्तावेजों को गिरवी रखकर वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए बैंक से संपर्क किया। नकद ऋण सीमा स्वीकृत होने के बाद ऋण राशि को व्यक्तिगत और फर्जी खातों के माध्यम से स्थानांतरण कर दिया। उनलोगों ने बैंक का किश्त जानबूझकर भुगतान नहीं किया।बैंक ने संपत्ति के असली मालिक को नोटिस भेजा। जिसने बताया कि उसने लोन नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए तकनीकी निगरानी, डिजिटल फुटप्रिंट विश्लेषण की जांच करते हुए आरोपी राजेंद्र कुमार उर्फ राजा और संदीप सिंह उर्फ राहुल चौधरी को कैथल और हिसार स्थित उनके ठिकानों से गिरफ्तार कर लिया। उसके निशानदेही पर पुलिस ने जुकिटो इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक जतिन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजेंद्र कुमार उर्फ राजा कैथल हरियाणा के रहने वाला है और उसपर लूटपाट और चोरी के चार मामले दर्ज हैं। वहीं संदीप हिसार हरियाणा का रहने वाला है और खेतीबाड़ी करता है।

राजीव कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें