फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: सेक्सटॉर्शन रैकेट का सरगना समेत चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अश्लील वीडियो दिखाकर आरोपियों ने पीड़ित से वसूले थे 35,000 रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सेक्सटॉर्शन रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए गैंग के सरगना अर्मान खान और तीन सदस्यों मंगल सिंह, श्याम सिंह और आसिद खान को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दिल्ली निवासी से अश्लील वीडियो दिखाकर 35,000 रुपये वसूले थे।
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया, पीड़ित से संपर्क सबसे पहले डेटिंग ऐप पर हुआ। बाद में आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से उससे जुड़े और वीडियो कॉल के दौरान महिला का पूर्व रिकॉर्ड किया गया अश्लील वीडियो चलाया गया। उनका तरीका था फर्जी प्रोफाइल बनाकर डेटिंग ऐप पर पीड़ित को लुभाना, उनसे फर्जी चैट करना और अश्लील वीडियो कॉल के लिए राजी करना शामिल है। ये कॉल पीड़ित की जानकारी के बिना रिकॉर्ड की जाती थी और बाद में उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए इस्तेमाल किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया, पीड़ित को कॉल के दौरान कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया गया और उसकी वीडियो कॉल छिपकर रिकॉर्ड कर ली गई। इसके बाद आरोपियों ने रिकॉर्ड किया गया वीडियो पीड़ित को भेजा और 35,000 रुपये नहीं देने पर इसे सोशल मीडिया पर फैलाने की धमकी दी। पीड़ित ने धोखाधड़ी करने वालों के बताए बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर किए। जब और रकम की मांग हुई तो उसने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि शुरुआत में मंगल सिंह और श्याम सिंह को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। दोनों की निशानदेही पर मुख्य आरोपी अर्मान खान को राजस्थान के मेवात से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें