फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के कुछ हिस्सों में छाया कोहरा, ठंडी हवा चलने से बढ़ी ठिठुरन

Sun, 10 Jan 2021 09:55 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली के कुछ हिस्सों में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली में ठंडी हवा चलने से ठिठुरन बनी हुई है। राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में कोहरा छाया हुआ है। कोहरे ने जहांगीरपुरी समेत कई इलाके को अपने चपेट में ले लिया है। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रविवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से आगामी दिनों में ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने ये भी बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता खत्म होने की वजह से आने वाले दिनों में बारिश की संभावना नहीं है।वहीं, कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। हालांकि, अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इस वजह से दोपहर के समय  हल्की ठिठुरन महसूस की जा सकती है। शनिवार को पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 95 फ़ीसदी और न्यूनतम 69 फ़ीसदी दर्ज किया गया। दिल्ली के जफ्फरपुर इलाके में सबसे कम 10.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। 

गौरतलब है कि इस सप्ताह लोगों को अधिक ठंड से राहत मिली है। सप्ताह की शुरुआत बारिश के साथ हुई थी। तब से ही न्यूनतम तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। दो दिन पहले न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने से पिछले चार वर्षों का रिकॉर्ड भी टूटा था।
विज्ञापन


बहुत खराब श्रेणी में पहुंची दिल्ली की हवा

गत दिनों से खराब श्रेणी में चल रही दिल्ली- एनसीआर की हवा शनिवार को बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई। आगामी दिनों में हवा की स्थिति में सुधार होने की संभावना बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शनिवार को राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 301 दर्ज किया गया। एनसीआर में शामिल केवल गुरुग्राम की हवा 230 के सूचकांक के साथ खराब श्रेणी में दर्ज की गई। गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, नोएडा और फरीदाबाद की हवा बहुत खराब श्रेणी में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें