फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का असर : 17 मई की आधी रात से बंद हो जाएगा दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 से परिचालन

Wed, 12 May 2021 01:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली हवाई अड्डा
विज्ञापन

दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 से विमानों का परिचालन 17 मई की मध्य रात्रि से बंद कर दिया जाएगा। सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण उड़ानों की संख्या में भारी कमी आने के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। बताया कि 17 मई की मध्यरात्रि से सभी उड़ानें टर्मिनल-3 से संचालित होंगी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वर्तमान में दिल्ली हवाईअड्डे से एक दिन में करीब 325 उड़ानों का संचालन हो रहा है। महामारी से पहले हवाईअड्डे से करीब 1,500 उड़ानों का संचालन होता था। महामारी की दूसरी लहर से भारत का विमानन क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित है। इसी बीच दिल्ली हवाई अड्डे ने यह फैसला लिया है।
 
नागर विमानन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले कुछ सप्ताह में घरेलू यात्रियों की संख्या 2.2 लाख प्रतिदिन से कम होकर 75,000 प्रतिदिन रह गयी है।  दूसरी लहर के बाद अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या भी काफी कम हुई हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें