नई दिल्ली। हरि नगर इलाके में बीते दिनों एक बड़े मिठाई पर जानलेवा करने तथा रंगदारी मांगने के मामले में कौशल के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। कारोबारी पर 31 जुलाई को जानलेवा हमला हुआ था। जांच में कौशल गैंग के बदमाशों का नाम सामने आया था। सीसीटीवी फुटेज की मदद से एक बाइक की पहचान हुई, इससे पुलिस ने पहले नवीन तथा उसकी निशानदेही पर चार अन्य बदमाशों तक पहुंच गई।
पुलिस के मुताबिक, कौशल गैंग के लोगों ने मिठाई दुकानदार से रंगदारी न मिलने पर गोलीबारी की थी। जांच में कौशल गिरोह से जुड़े बदमाशों का नाम सामने आया। इसके बाद पकड़े गए आरोपियों के नाम प्रमोद, अन्नू मलिक, आशू उर्फ हुक्का, नवीन औैर अमित हैं। आरोपी नवीन के खिलाफ 16 मुकदमे दर्ज हैं।