फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : चांदनी महल थाने के पांच और पुलिसकर्मी संक्रमित, इससे पहले तीन की रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव

Mon, 20 Apr 2020 08:11 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

चांदनी महल थाने के पांच और पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो गए हैं, जिन्हें सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले तीन पुलिसकर्मी संक्रमित थे। इसके बाद थाने के सभी स्टाफ को क्वारंटीन कर दिया गया था।

विज्ञापन


चांदनी महल के कुछ पुलिसकर्मियों ने आरोप लगाया है कि थाने में तैनात सभी को नहीं बल्कि कुछ पुलिसकर्मियों को ही क्वारंटीन किया गया है। हालांकि, मध्य जिला डीसीपी संजय भाटिया ने इस आरोप से इनकार किया है।

थाने के तीन पुलिसकर्मी 15 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इनमें थानाध्यक्ष का ऑपरेटर भी शामिल था। इसके बाद थाने के सभी स्टाफ को क्वारंटीन कर दिया था। थाने में तैनात पुलिसकर्मियों का कोरोना टेस्ट हुआ था, जिनमें पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन


थाने में तैनात कुछ पुलिसकर्मियों ने आरोप लगाया है कि थानाध्यक्ष समेत उनके कुछ खास पुलिसकर्मी को ही क्वारंटीन किए गए हैं और अन्य किसी को भी क्वारंटीन नहीं किया गया है। मध्य जिला डीसीपी संजय भाटिया ने कहा कि ये आरोप गलत हैं। 15 अप्रैल को जब तीन पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले थे तब पूरे थाने के स्टाफ को क्वारंटीन कर दिया था।

कोरोना की चपेट में अब तक आ चुके हैं नौ पुलिसकर्मी
लॉकडाउन में कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए पुलिस दिन-रात सड़कों पर तैनात हैं, अब पुलिसकर्मी ही कोरोना की चपेट में आने शुरू हो गए हैं। दिल्ली में अब तक नौ पुलिसवाले वायरस की चपेट में आ गए हैं। 

चिंताजनक हालात के बाद पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव अपने जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए मैदान में उतरे हैं। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए काफी एहतियात बरती जा रही है।

डीसीपी साउथ-ईस्ट आरपी मीणा का कहना है कि हर पुलिसकर्मी को सैनिटाइजर, मास्क और दस्ताने मुहैया करा दिए गए हैं। ड्यूटी प्वाइंट भी सैनिटाइज कराए जा रहे हैं। आवश्यकता के अनुसार पीपीई किट भी पुलिसकर्मियों को दी गई हैं। गोविंदपुरी थाने में सैनिटाइजर टनल लगाई गई है।

उन्होंने बताया कि ड्यूटी पर मुस्तैद पुलिसवालों को विटमिन सी की गोलियों के साथ जूस भी दिया जा रहा है। डीसीपी आरपी मीणा खुद भी पहले की अपेक्षा लॉकडाउन के वक्त 15 घंटे से ऊपर ड्यूटी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें