फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में पहली इलेक्ट्रिक बस : मुख्यमंत्री केजरीवाल आज दिखाएंगे हरी झंडी

Mon, 17 Jan 2022 06:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को दिल्ली  परिवहन निगम (डीटीसी)की पहली इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 
विज्ञापन
e bus - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदूषण के खिलाफ जंग में दिल्ली सरकार ने एक और कदम बढ़ाया है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को दिल्ली  परिवहन निगम(डीटीसी)की पहली इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 

विज्ञापन


फिलहाल इसका परिचालन ट्रायल के तौर पर किया जाएगा, इसके बाद फरवरी में दिल्ली परिवहन निगम(डीटीसी)बसों के बेड़े में 50 ई बसों की पहली खेप दिल्ली की सड़कों पर दौड़ने लगेंगी। दिल्ली में बस प्रोटोटाइप पहुंचने के बाद इंद्रप्रस्थ बस डिपो से पहली ई बस की दिल्लीवासियों को सौगात देंगे। 

इस बस के परिचालन के लिए रूट तय कर लिया गया है। 27 किलोमीटर के दायरे में यात्रियों को आईपी डिपो से रवाना होने के बाद कनॉट प्लेस, आश्रम, इंडिया गेट से आगे प्रगति मैदान तक जाएगी। ई बस सेवा की शुरुआत के बाद परिचालन के सभी पहुलओं का अध्ययन करने के बाद संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी। 
विज्ञापन


दिल्ली सरकार की ओर से डीटीसी के बेड़े में 300 इलेक्ट्रिक बसें चरणों में शामिल की जाएंगी। अप्रैल, 2022 तक सभी ई बसें चरणों में सड़कों पर उतार दी जाएंगी। इससे दिल्ली वासियों को अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बस में सफर करने का मौका मिलने के साथ ही दिल्ली के पर्यावरण में भी सुधार होने लगेगी। ई बसों में शून्य उत्सर्जन होने की वजह से कार्बन उत्सर्जन के मामले में भी काफी बचत होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें