फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: पहले खुद को भाई बताया, फिर किया दुष्कर्म, भगोड़ा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता की अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दे रहा था
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। पहले खुद को भाई बताकर भरोसा जीता और फिर नशीला पदार्थ देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी को मध्य जिला पुलिस ने हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़िता की अश्लील तस्वीरें और वीडियो बना लिए थे। इन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह उससे रुपये मांग रहा था। आरोपी की पहचान रोहतक निवासी अरुण डबास उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है। वह मामले में फरार चल रहा था। 13 अगस्त को तीस हजारी अदालत उसे घोषित अपराधी करार दे चुकी थी।



पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर पटेल नगर थाने में दुष्कर्म, रंगदारी और आपराधिक धमकी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी और पीड़िता एक ही जाति के हैं। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने पीड़िता को खुद को उसका भाई बताया और उससे भाई जैसा रिश्ता बना लिया। इस तरह उसने पीड़िता का भरोसा जीत लिया। इसके बाद आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ देकर बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन




मामला दर्ज होने के बाद आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पटेल नगर थाना पुलिस की विशेष टीम बनाई गई। इंस्पेक्टर नवीन कुमार के नेतृत्व में टीम आरोपी की तलाश कर रही थी। 16 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी रोहतक के सनसिटी टावर में मौजूद है। इसके बाद टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन




पहले भी आपराधिक गतिविधियों में रहा शामिल

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और प्रिजन एक्ट से जुड़े अन्य मामलों में भी संलिप्तता की बात बताई है। पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड का सत्यापन कर रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ गुरुग्राम, झज्जर और करनाल समेत हरियाणा के अलग-अलग थानों में हत्या, आपराधिक साजिश और आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें