दिल्ली पुलिस की विशेष सेल ने टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में कुणाल, सुमित, राधा और बबीता शामिल हैं। इन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
दिल्ली पुलिस की विशेष सेल ने टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में कुणाल, सुमित, राधा और बबीता शामिल हैं। इन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
विज्ञापन
महाराष्ट्र पुलिस ने न्यायालय से हिरासत में पूछताछ की अनुमति मांगी। न्यायालय ने आवेदन स्वीकार कर आरोपियों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया। मुंबई पुलिस ने आरोपियों के लिए तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड प्राप्त की। कुणाल हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था। उसकी मुलाकात हरसाना गांव के एक दोस्त के जरिये अनिल पंडित से हुई थी। इसके बाद वह एक एन्क्रिप्टेड एप के जरिये अनिल पंडित से बातचीत करने लगा। अनिल पंडित के निर्देश पर कुणाल ने सुमित के साथ अमृतसर से एक पिस्तौल और 20 कारतूस लिए। लगभग दो महीने पहले कुणाल की मुलाकात राधा से हुई। उसने राधा को अपनी गतिविधियों में शामिल किया। कुणाल ने उसे हथियार लेकर मुंबई जाने के लिए राजी किया।
घटनाक्रम और साजिश
15 अक्तूबर को कुणाल, राधा और बबीता को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन ले गया। पिस्तौल राधा के बैग में रखी गई थी। सफर के दौरान कुणाल एन्क्रिप्टेड एप के जरिये अनिल पंडित के निर्देश पहुंचाता रहा। 17 अक्तूबर को महिलाएं दादर में उतरीं और एक होटल में रुकीं। अगले दिन सुबह करीब 11 बजे एक नाबालिग लड़के ने होटल के पास राधा से बैग ले लिया।
विज्ञापन
फायरिंग और गिरफ्तारी
18 अक्तूबर की शाम करीब 7 बजे टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग हुई। अनिल पंडित ने कुणाल को बताया कि शूटर मुंबई में फंस गए हैं और उन्हें निकालने का इंतजाम करने को कहा। उसी दिन राधा और बबीता 'दादर-हरिद्वार एक्सप्रेस' से मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। 20 अक्तूबर को राधा और बबीता को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया। कुणाल और सुमित को सोनीपत में गिरफ्तार कर लिया गया।