फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : मयूर विहार के दो गोदामों में लगी आग, दमकल की 23 गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

Tue, 21 Jul 2020 08:53 PM IST
Jeet Kumar अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली में मयूर विहार के घड़ौली गांव में दो गोदामों में आग लग गई। पुलिस के अलावा दमकल की 23 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। गनीमत रही कि आग लगते ही वहां काम कर रहे कर्मचारी बाहर आ गए। दमकल ने चार घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आग का कारण शॉर्ट सर्किट बता रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, घड़ौली गांव में तुलाराम का एक बड़ा गोदाम है। इसके आधे हिस्से में दो मंजिला निर्माण किया गया है। इसमें हल्दीराम का गोदाम है। बाकी आधे में टिनशेड में एक नामी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी का गोदाम है।

मंगलवार तड़के करीब 4 बजे यहां भीषण आग लग गई। आग ने पूरे गोदाम को चपेट में ले लिया। कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने बचाव का काम शुरू कर दिया। सुबह करीब 8 बजे किसी तरह आग पर काबू पाया गया। हादसे में लाखों रुपये कीमत का माल जल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें