फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूते-चप्पल बनाने की फैक्टरी में भीषण आग, गार्ड की मौत

Mon, 18 Nov 2019 01:24 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नरेला औद्योगिक क्षेत्र इलाके में शनिवार देर रात जूते-चप्पल बनाने वाली एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आए फैक्टरी के गार्ड की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब साढ़े 10 घंटे में आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


इसके बाद दमकलकर्मियों को तलाशी अभियान में गार्ड का झुलसा हुआ शव मिला, जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार रात करीब 12:45 बजे पुलिस और दमकल विभाग को जी-ब्लॉक डीएसआईडीसी स्थित एक जूते-चप्पल बनाने की फैक्टरी में भीषण आग लगने की जानकारी मिली। मौके पर पुलिस और दमकल की 10 गाड़ियां पहुंची, लेकिन तब तक आग फैक्टरी की तीनों मंजिल पर फैल चुकी थी और विकराल रूप ले लिया था। फैक्टरी का दरवाजा अंदर से बंद था। आग को मध्यम दर्जे की घोषित करने के बाद 11 और दमकल की गाड़ियोें को मौके पर बुला लिया गया। इसके बाद दमकल कर्मी आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन


फैक्टरी मालिक प्रवीण कुमार ने बताया कि शनिवार होने की वजह से फैक्टरी में छुट्टी थी। फैक्टरी में सिर्फ एक गार्ड मूलत: बिहार निवासी मंगल मंडल (32) मौजूद था, जिसका कोई अता-पता नहीं था। करीब साढ़े दस घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। आग बुझाने के बाद कुलिंग करने की प्रक्रिया के दौरान दमकल कर्मियों को फैक्टरी के भीतर मंगल मंडल का झुलसा हुआ शव मिला।

दमकल अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। आग में फैक्टरी में रखा लाखों का सामान जल गया है।

इसलिए भड़की आग
दमकल अधिकारियों का कहना है कि फैक्टरी में रबर, कपड़ा और ज्वलनशील पदार्थ होने की वजह से आग भड़की। कुछ ही देर में ही आग बेकाबू हो गई। सूत्रों का कहना है कि फैक्टरी में आग बुझाने के उपकरण मौजूद नहीं थे, जिसकी वजह से आग पर तुरंत काबू नहीं पाया जा सका।
जान बचाने के लिए छत के गेट के पास पहुंचा था गार्ड

आग बुझाने के बाद तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को छत के गेट के पास गार्ड का झुलसा हुआ शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि आग लगने की जानकारी मिलने के बाद खुद को बचाने के लिए गार्ड छत की ओर भागा, लेकिन छत के गेट में ताला लगे होने की वजह से वह बाहर नहीं निकल पाया।
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि धुएं की चपेट में आने के बाद वह अचेत हो गया होगा और उसके बाद आग की लपटों से झुलस गया। फैक्टरी मालिक ने पुलिस को बताया कि गार्ड फैक्टरी में रहता था। पुलिस ने उसके परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी है। साथ ही पुलिस लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें