फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज तिवारी बोले- कच्ची कॉलोनियों की रजिस्ट्री का काम जल्द होगा शुरू

Sun, 17 Nov 2019 11:19 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते हुए मनोज तिवारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

प्रधानमंत्री उदय योजना से अवगत कराने के लिए भाजपा नेताओं ने कच्ची कॉलोनियों का दौरा किया। दिल्ली के आया नगर स्थित शिव हंस चौक पर जनसंपर्क अभियान के मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि सोमवार से संसद का सत्र शुरू होने जा रहा है। इसी सत्र में अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के लिए केंद्र सरकार बिल लेकर आएगी। 

विज्ञापन


कानून बन जाने के बाद नोटिफिकेशन आ जाएगा। इसके बाद 40 लाख से अधिक लोगों को उनके घर का मालिकाना हक मिल जाएगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री को बदनाम करने की कोशिश करते रहते हैं, लेकिन जनता ने उतना ही प्यार प्रधानमंत्री को दिया। दिल्ली में प्रधानमंत्री का नाम नहीं हो, इसलिए आयुष्मान भारत योजना व प्रधानमंत्री आवास योजना को जानबूझकर दिल्ली सरकार लागू नहीं कर रही है। 

कल्याणपुरी स्थिति जलेबी चौक पर जनसंपर्क अभियान के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री एवं चुनाव सह-प्रभारी नित्यानंद राय ने कहा कि अनधिकृत कॉलोनियों को लेकर कांग्रेस ने 15 साल तक लोगों को गुमराह किया। आम आदमी पार्टी पांच साल तक यह कहकर गुमराह करती रही कि केंद्र सरकार काम नहीं करने दे रही है। 
विज्ञापन


प्रदेश सह-प्रभारी तरुण चुघ ने कहा कि इन कॉलोनियों में पक्की सड़कें, सीवर, जगह-जगह जनसुविधाएं, कूड़ाघर, नजदीक अस्पताल व स्कूल की व्यवस्था की जाएगी। सांसद हंसराज हंस ने कहा कि दिल्ली के राजनीतिक परिवेश में मुख्यमंत्री की भूमिका जनता के बीच झूठ परोसने की है। 

कार्यक्रम संयोजक व प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि केंद्र सरकार के ऐतिहासिक निर्णय से 40 लाख से अधिक लोगों का जीवन स्तर सुधर जाएगा। प्रधानमंत्री उदय योजना के तहत अनधिकृत कॉलोनियों में रजिस्ट्री शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें