हरिपुर इलाके में टाटा के शोरूम में लगी आग।
- फोटो : Ashram
नई दिल्ली। अलीपुर के बुढ़पुर गांव स्थित टाटा कंपनी की वर्कशॉप में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते धुएं का गुबार चारों तरफ फैल गया। आग लगते ही वहां काम कर रहे सैकड़ों कर्मचारी बाहर निकल गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की छह गाड़ियों ने एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। आग में कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन तीन गाड़ियां चपेट में आ गईं और लाखों का सामान जल गया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई हैै। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, बुढ़पुर गांव में जीटी रोड पर टाटा कंपनी का शोरूम है, जिसमें करीब ढाई सौ कर्मचारी काम करते हैं। शोरूम के पिछले भाग में वर्कशॉप है। दोपहर करीब तीन बजे वर्कशॉप में अचानक आग लग गई। आग लगते ही वहां अफरातफरी मच गई और लोग इधर उधर भागने लगे। लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की और वहां खड़ी गाड़ियां हटाने में जुट गए। कामयाब नहीं होनेे पर दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी गई।