फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: चार मंजिला इमारत के बेसमेंट में लगी आग, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। लाजपत नगर-2 की चार मंजिला इमारत के बेसमेंट में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। मृतक की पहचान गौरव के रूप में हुई है। घुलसा प्रेम सिंह शर्मा सफदरजंग अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। घटना के समय बेसमेंट में वेल्डिंग का काम चल रहा था।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर लाजपत नगर थाने को जी-5, लाजपत नगर-2 की इमारत में आग लगने और कुछ लोगों के फंसे होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया। बेसमेंट में फंसे दोनों कर्मचारियों को बाहर निकालकर सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया गया, वहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। चार मंजिला इमारत के बेसमेंट में मिलाना क्राफ्ट वर्क्स नाम से कार्यालय और मीडिया संस्थान संचालित है। यह संस्थान इमारत के मालिक का ही है, जो परिवार के साथ इसी इमारत में रहता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें