फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: विवेक विहार के मकान में लगी आग, बुजुर्ग दंपती फंसा, परिजनों ने बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
शुरुआती जांच के बाद टॉय कार की बैटरी से फटने से आग लगने की आशंका
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। शाहदरा जिले के विवेक विहार इलाके मेंं मंगलवार सुबह एक मकान की पहली मंजिल पर आग गई। हादसे के समय घर में मौजूद बुजुर्ग दंपती अपने कमरे में फंस गया। सुबह के समय बाकी परिजन टहलने के लिए बाहर गए हुए थे। परिजनों को पता चला तो वह भागे-भागे घर पहुंचे। किसी तरह पड़ोसियों की मदद से परिजनों ने अनिल अरोड़ा और पत्नी बीना अरोड़ा को बाहर निकाला।
दोनों धुएं की चपेट में आकर अचेत हो चुके थे। फौरन उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत स्थिर है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस के अलावा दमकल की चार गाड़ियां और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। बाद में आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

शुरुआती जांच के बाद आशंका व्यक्त की जा रही है कि टॉय कार में रात भर बैटरी चार्ज होने के कारण उसके फटने की वजह से आग लगी। पुलिस हादसे की वजहों का पता लगा रही है। क्राइम टीम ने घटना स्थल का मुआयना किया है। जांच के बाद आग की वजहों का पता चल पाएगा।
दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारी राजेंद्र अटवाल ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 8.11 बजे पुलिस और दमकल विभाग को खबर मिली कि विवेक विहार फेज-1 के ए-13 के एक मकान में आग लग गई है। यहां करीब 235 गज का मकान ग्राउंड फ्लोर के अलावा तीन मंजिल बना हुआ था। आग पहली मंजिल पर लगी थी। खबर मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गया। टीम के मौके से पहुंचने से पहले ही परिजनों ने दंपती को निकाल लिया। अचेत अवस्था में अनिल अरोड़ा और इनकी पत्नी बीना अरोड़ा को बेटे सुमित ने अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों को उपचार के लिए मध्य दिल्ली के एक दूसरे निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन


पांडव नगर के घर में लगी आग, कोई हताहत नहीं

पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में मंगलवार सुबह एक मकान में आग लग गई। आग घरेलू सामान में लगी थी। समय रहते ही परिवार बाहर निकल गया। दमकल की दो गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पुलिस आग की वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी। पुलिस इसकी वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें