फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Fire: लाजपत नगर में कपड़े के शोरूम में लगी भीषण आग, दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर

Sat, 12 Jun 2021 11:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

शनिवार की सुबह कपड़े के शोरूम में आग लगने की घटना हुई। दिल्ली दमकल सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि सेंट्रल मार्केट के एक शोरूम से आग लगने की सूचना मिली थी दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर भेजी गई। 
 
विज्ञापन
दिल्ली लाजपत नगर आग - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राजधानी दिल्ली के लाजपत नगर में एक कपड़े के शोरूम में आग लगने की घटना सामने आई है। आग की सूचना मिलते ही 30 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे सेंट्रल मार्केट में केएफसी के पास कपड़े के शोरूम में आग लगने की घटना हुई। आग की भीषण लपटें देख आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। 

दिल्ली दमकल सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि सेंट्रल मार्केट के एक शोरूम से आग लगने की सूचना मिली थी दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर भेजी गई। आग लगने की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। 
विज्ञापन

 
लाजपतनगर में आग लगने की घटना पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं, राहत और बचाव का काम जारी है। स्थिति पर मैं लगातार नज़र बनाए हूं और दमकल विभाग के अधिकारियों के साथ लगातार सम्पर्क में हूं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें