फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: यमुना में मरीं मछलियां मिलने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सोनिया विहार के पास यमुना में बड़ी संख्या में मरी मछलियां मिलने के मामले में शनिवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह प्राथमिकी सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग की शिकायत पर वजीराबाद पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है।
उत्तरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, विभाग की ओर से शिकायत मिलने के बाद वजीराबाद थाने में शरारत करने और गलत जानकारी फैलाने से संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह घटनाक्रम सोशल मीडिया पर सोनिया विहार के पास यमुना में बड़ी संख्या में मरी हुईं मछलियों के वीडियो सामने आने के दो दिन बाद हुआ है। इन वीडियो के सामने आने के बाद जल प्रदूषण को लेकर चिंता जताई गई थी और नदी में जहरीले अपशिष्ट छोड़े जाने की आशंका व्यक्त की गई थी। मछलियों की मौत का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 353, 352 और 240 के तहत वजीराबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। तथ्यों का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है।
- निहारिका भट्ट, पुलिस उपायुक्त, उत्तरी जिला, दिल्ली पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें