फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: बेटी की शादी के लिए झपटमारी कर गहने इकट्ठा कर रहा था पिता, बेटे के साथ गिरफ्तार

Sun, 28 Mar 2021 09:48 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

दो महीने बाद बेटी की शादी के लिए झपटमारी करने वाले एक शख्स को पुलिस ने उसके बेटे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बेटी की शादी के लिए जेवरात इक्कठा करने के लिए वारदातों को अंजाम दे रहा था। डाबड़ी थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को बहादुरगढ़ से गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


दोनों स्कूटी से दिल्ली में झपटमारी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। वारदात को अंजाम देने के दौरान बदमाश स्कूटी के नंबर पर कागज लगा देते थे। पुलिस ने उनके कब्जे से स्कूटी बरामद कर ली है। पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी से झपटमारी के दो मामले सुलझाने का दावा किया है।
 
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि आरोपियों की पहचान केएलजी अपार्टमेंट ओमेक्स सिटी बहादुरगढ़ हरियाणा निवासी सरवपाल सिंह(50) और उसके बेटे जसमीत सिंह(24) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक 17 फरवरी को डाबड़ी इलाके में एक महिला से झपटमारी हुई थी। 
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया था कि काले रंग की स्कूटी पर सवार दो लोग उसकी सोने की चेन छीनकर भागे थे। पीड़िता स्कूटी का नंबर नहीं बता पाई लेकिन उसने बदमाशों का हुलिया बताया था। 17 मार्च को उसी हुलिया के बदमाशों ने फिर से डाबड़ी इलाके में झपटमारी की वारदात को अंजाम दिया था। इस बार जांच में पुलिस को बदमाशों की स्कूटी का आधा नंबर मिल गया। आधे नंबर पर सफेद कागज लगा रखा था। 

पुलिस ट्रांसपोर्ट अर्थिरिटी से मिले स्कूटी के नंबर के जरिए चंदर विहार स्थित पते पर पहुंची। जहां पता चला कि आरोपी तीन चार साल पहले यहां रहता था। काफी छानबीन के बाद पुलिस को पता चला कि आरोपी बहादुरगढ़ में किराए पर रहता है। जिसके बाद पुलिस ने बहादुरगढ़ से आरोपी सरवपाल सिंह और उसके बेटे जसमीत सिंह को पकड़ लिया। 

आरोपियों ने बताया कि दिल्ली में झपटमारी करने के बाद वापस बहादुरगढ़ लौट जाते थे। सरवपाल ने बताया कि वह बेटी की शादी के लिए जेवरात जमा कर रहा था। पुलिस ने बताया कि सरवपाल पर पहले से हत्या का प्रयास और गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें