फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: सिंघु बॉर्डर पर एसएचओ पर जानलेवा हमला, आरोपी मुकरबा चौक से गिरफ्तार

Wed, 17 Feb 2021 10:56 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सिंघु सीमा - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर किसान आंदोलन में शामिल एक प्रदर्शनकारी ने दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी पर मंगलवार को जानलेवा हमला कर दिया और फिर वहां से फरार हो गया। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे मुकरबा चौक से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि मंगलवार रात 8.00 बजे हरप्रीत सिंह नाम के प्रदर्शनकारी (निहंग) ने तलवार के बल पर पहले दिल्ली पुलिस के एक जवान की कार छीन ली। जिसके बाद पुलिस ने उसका पीछा करना शुरू किया तो उसने मुकरबा चौक पर कार छोड़ दी और एक स्कूटी लेकर भाग खड़ा हुआ।

इस दौरान पुलिस बल जिसमें एसएचओ समयपुर बादली आशीष दुबे शामिल थे उसका पीछा कर रहे थे। इसी दौरान प्रदर्शनकारी ने एसएचओ आशीष दुबे पर तलवार से हमला कर दिया। हालांकि इस हमले में एसएचओ की जान बाल-बाल बच गई। 
विज्ञापन

 



जानकारी के अनुसार उन्हें गर्दन और अंगुलियों पर चोट आई है जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी पंजाब का रहने वाला है, जिसके खिलाफ दो मुकदमे दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पहला मुकदमा लूट का दूसरा 307 यानी हत्या के प्रयास का दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी नशे में था और प्रदर्शन स्थल पर एक अधिकारी की गाड़ी की चाबियां छीन कर वहां मौके से फरार हो गया। हालांकि बाद में वह गिरफ्तार कर लिया गया। गौरतलब है कि कृषि कानूनों के विरोध में सिंघु बॉर्डर समेत टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन 85 दिन से भी ज्यादा समय से चल रहा है।

26 जनवरी से पहले जहां यह आंदोलन पूरी तरह अहिंसक था, वहीं 26 जनवरी की ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा के बाद से आंदोलन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद चुस्त कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें