फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने भी मनाया रोज-डे

विज्ञापन
गाजीपुर बॉर्डर पर गुलाब के फूलों के साथ धरना देता किसान। - फोटो : Ashram
विज्ञापन
नई दिल्ली। गाजीपुर बॉर्डर पर शनिवार को किसानों ने रोज डे मनाया। मंच पर किसान मोर्चा के सदस्यों ने अनशन पर बैठे किसानों को गुलाब के फूल दिए और फूलों की मालाएं भी पहनाई गई।
विज्ञापन

किसान एकता मोर्चा के सदस्य बलजिंदर सिंह मान ने बताया कि इस समय आंदोलन स्थल ही किसानों का घर है। बीते ढाई महीने से किसान यहां सभी त्योहार मना रहे हैं। रविवार को रोज डे के मौके पर कमेटी के सदस्यों ने सोचा कि अनशन पर बैठे किसानों को गुलाब का फूल देकर यह दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंच के पास बैठे सभी 11 किसानों को गुलाब के फूल दिए गए और मालाएं भी पहनाई गई। मान के मुताबिक, हक की लड़ाई का यह संघर्ष लंबा चलने वाला है। इसको देखते हुए किसानों ने निर्णय लिया है कि आने वाले समय में सभी त्योहार आंदोलन स्थल पर ही मनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें