फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशंसक ने लिखा: कुमार विश्वास ऐसे व्यक्ति हैं जिनकी लिखी हिंदी समझ नहीं आती, कवि ने दिया करारा जवाब

Tue, 20 Jul 2021 09:27 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कुमार विश्वास ने अपने प्रशंसक के ट्वीट का शानदार जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि आपकी दृष्टि का दोष नहीं है प्रिय बंधु, सहस्रों वर्षों की ग़ुलामी का प्रतिफल है।
विज्ञापन
कुमार विश्वास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कवि डॉ. कुमार विश्वास अपनी मनमोहक कविता पाठ और कविता के लिए देश-दुनिया में जाने जाते हैं। हिंदी कवियों में उनकी खास पहचान है। कुमार विश्वास और उनके एक प्रशंसक के बीच मंगलवार को ट्विटर युद्ध छिड़ गया। उनके एक प्रशंसक अरुण बोथरा ने ट्वीट कर लिखा कि कुमार विश्वास अकेले ऐसे व्यक्ति हैं, जिनकी लिखी हिंदी समझ नहीं आने पर भी लोग लाइक पर लाइक किए जाते हैं।

विज्ञापन


इसके बाद कुमार विश्वास ने अपने प्रशंसक के ट्वीट का शानदार जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि आपकी दृष्टि का दोष नहीं है प्रिय बंधु, सहस्रों वर्षों की ग़ुलामी का प्रतिफल है। यह मानसिकता कि अप्रमेय-कठिन व प्रांजल अंग्रेजी लिखने वाले लोग लुटियन-सर्किलों में बौद्धिक कहाते हैं, लेकिन भाषाई-शुद्धता के लिए सतर्क हम जैसे कस्बाई देसी, शुद्ध हिंदी के लिए उपहास के पात्र माने जाते हैं।
 

उनके प्रशंसक यहीं नहीं रुके, उन्होंने फिर ट्वीट कर लिखा कि हिंदी स्कूल की पढ़ाई, हिंदी माध्यम से यूपीएससी की परीक्षा और उसमें भी हिंदी के वैकल्पिक विषय के सहारे आईपीएस की नौकरी मिली है। जो है सब मातृभाषा का ही दिया हुआ है। आपको भ्रमवश बुरा लगा। कहा यह था कि लोगों का इतना स्नेह है कि आप जो भी लिखते हैं, लोग उन्हें पसंद करते हैं, समझ पूरा आए या न आए। 
विज्ञापन


कवि कुमार ने फिर इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि आप जैसे मातृभाषा उपासकों का स्नेह ही मुझ जैसे अकिंचन हिंदी-प्रेमी के दुष्कर पथ का संजीवन पाथेय है। हम हिंदी मां के पाले हुए सहोदर हैं, इसलिए प्रिय भाई हमारी चुनौतियां व पीड़ा भी साझी हैं।

कुमार विश्वास की जीवनी की बात करें तो उनका जन्म 10 फरवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के पिलखुवा शहर में एक मध्यमवर्गीय ब्राह्मण परिवार में हुआ था, वहां उन्होंने लाला गंगा सहाय स्कूल में पढ़ाई की। उनके पिता का नाम चंद्र पाल शर्मा है। वो पिलखुवा में डिग्री कॉलेज में पढ़ाते थे, उनकी मां रमा शर्मा एक गृहिणी थीं। विश्वास अपने भाई बहनों में सबसे छोटे हैं। उनके चार भाई और एक बहन है। उन्होंने मंजू शर्मा से शादी की है, जिनसे उनकी दो बेटियां हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें