आउटर नार्थ जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि शाहबाद डेयरी पुलिस को सेक्टर 11 रोहिणी में एक फर्जी कॉल सेंटर चलने की सूचना मिली थी। सूचना को पुख्ता करने के बाद पुलिस टीम ने शुक्रवार को यहां पर छापा मारा।
शाहबाद डेयरी थाना पुलिस ने रोहिणी में चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया है। पुलिस ने कॉल सेंटर के संचालक समेत 30 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें छह महिलाएं शामिल है।
विज्ञापन
कॉल सेंटर से यूके के नागरिकों को टैक्स नहीं भरने और इसको लेकर कार्रवाई करने की धमकी देकर ठगी को अंजाम देते थे। पुलिस ने यहां से 45 लैपटॉप, पांच फोन और 16 लाख रुपये बरामद किए हैं।
आउटर नार्थ जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि शाहबाद डेयरी पुलिस को सेक्टर 11 रोहिणी में एक फर्जी कॉल सेंटर चलने की सूचना मिली थी। सूचना को पुख्ता करने के बाद पुलिस टीम ने शुक्रवार को यहां पर छापा मारा। कॉल सेंटर से यूके के नागरिकों को डरा धमकाकर उनसे ठगी करते थे।
विज्ञापन
पुलिस ने वहां मौजूद संचालक समेत 30 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि कॉल सेंटर से बरामद पांच फोन पर यूके का नंबर चल रहा था। इन नंबरों पर डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस के नाम से व्हाट्सएप ग्रूप चलाया जा रहा था। यूके के नागरिकों को टैक्स नहीं भरने को लेकर कार्रवाई की धमकी देकर आरोपी उनसे ठगी करते थे। पुलिस को मौके से 16 लाख रुपये मिले हैं। पुलिस इनके बैंक खातों को खंगालकर जांच करने में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक कॉल सेंटर चलाने वाले संचालक की पहचान पीतमपुरा निवासी परविंदर के रूप में हुई। वह अपने तीन साथी कमला नगर गाजियाबाद यूपी निवासी परमजीत सिंह, तिलक नगर निवासी गगनदीप सिंह और मॉडल टाउन निवासी मंथन अरोड़ा के साथ मिलकर ठगी को अंजाम दे रहा था।
पुलिस ने इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले परविंदर प्रसाद नगर में फर्जी कॉल सेंटर चलाता था। जहां उसके खिलाफ एक मामला दर्ज है। वहीं परमजीत पर स्पेशल सेल में फर्जीवाड़ा और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर जांच में जुटी है।