फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौहार्द की मिसाल : ईद से एक दिन पहले मंदिर की गोशाला में दान कीं गाय

Wed, 21 Jul 2021 02:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली  

सार

साम्प्रदायिक सौहार्द की एक ऐसी ही मिसाल ईद से ठीक एक दिन पहले मुस्लिम सम्प्रदाय के लोगों ने पेश की। 
विज्ञापन
सौहार्द का संदेश देते हिंदू-मुस्लिम सम्प्रदाय के लोग... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में मनाए जाने वाले तमाम पर्व-त्योहार साम्प्रदायिक सौहार्द का संदेश भी देते हैं। मजहब कोई भी हो लेकिन जब तक सब मिलकर उसकी खुशी में शामिल नहीं होते उसका मजा नहीं आता। साम्प्रदायिक सौहार्द की एक ऐसी ही मिसाल ईद से ठीक एक दिन पहले मुस्लिम सम्प्रदाय के लोगों ने पेश की। 

विज्ञापन


उन्होंने पुरानी दिल्ली के रामलीला मैदान से लगे हनुमान मंदिर वाटिका की गोशाला में दाय दान कीं और ईद के उल्लास को सौहार्द के रंगों से भर दिया। इस काम को अंजाम दिया मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। 

मंच के आह्वान पर देश के कई हिस्सों में गोदान के कार्यक्रम किए गए। आज भी कई कार्यक्रम होने हैं। इन कार्यक्रमों में गोदान कर साम्प्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया गया वहीं गाय का महत्व इस रूप में भी रेखांकित किया गया कि गाय के दूध से बने उत्पाद स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं।    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें