नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय कोरोना संक्रमित हो गए हैं। संक्रमण के लक्षण के बाद उन्होंने जांच कराई थी, जिसमें कोविड पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
राय ने ट्वीट कर लिखा है कि शुरुआती लक्षणों के बाद कोरोना टेस्ट कराया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आए थे, कृपया वे अपना ध्यान रखें और टेस्ट करा लें। राय दिल्ली सरकार के ऐसे तीसरे मंत्री हैं, जो संक्रमित हुए हैं। इससे पहले उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन संक्रमित हो चुके हैं।