धरती को बचाने के लिए 27 मार्च को अर्थ आवर मनाया जाएगा। शनिवार रात 8:30 बजे से रात 9:30 बजे तक दिल्ली वाले इस दौरान स्वेच्छा से बिजली उपकरणों को बंद रखेंगे। दिल्ली में बिजली उपलब्ध कराने वाले दोनों मुख्य निजी कंपनियों ने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि दुनियाभर में मनाए जा रहे अर्थ आवर में शामिल हों और स्वेच्छा से अपने घरों व कार्यस्थलों की गैर जरूरी लाइट्स व बिजली उपकरण बंद रखें। बिजली कंपनियां भी अर्थ आवर के दौरान गैर जरूरी लाइट्स को बंद रखेंगे।
अपव्ययी आदतों को छोड़ने के लिए हर साल अर्थ ऑवर मनाने की परंपरा है। यह संदेश दिया जाता है कि ऐसी जीवनशैली अपनाएं जो धरती के अनुकूल हो। अर्थ आवर इसी दिशा में एक कदम है। यह एक का सालाना कार्यक्रम है, जिसके तहत दुनियाभर के लोगों से अपील की जाती है कि वे जलवायु परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए, अपने घरों और कार्यस्थलों पर गैरजरूरी लाइट्स और बिजली चालित उपकरणों को तय समय के दौरान बंद रखें।
बीएसईएस प्रवक्ता ने कहा 45 लाख उपभोक्ताओं और क्षेत्र के 1.8 करोड़ निवासियों से अपील करते हैं कि धरती और आने वाली पीढ़ियों के लिए सही कदम उठाएं। प्राकृतिक दुनिया की रक्षा कर बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।
अर्थ आवर के दौरान बचाई गई बिजली के आंकड़े
साल दिल्लीवालों द्वारा अर्थ आवर में बचाई गई बिजली
. 2020 लगभग 79 मेगावॉट
. 2019 करीब 279 मेगावॉट
. 2018 305 मेगावॉट
. 2017 290 मेगॉट
. 2016 230 मेगावॉट
. 2015 200 मेगावॉट
. 2014 250 मेगावॉट
. 2013 250 मेगावॉट
. 2012 240 मेगावॉट