फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक परिवहन : दिल्ली की सड़कों पर जल्द दौड़ती दिखेंगी ई बसें, प्रदूषण में होगी कमी

Mon, 03 Jan 2022 05:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली परिवहन निगम(डीटीसी) के बेड़े में शामिल होने के लिए पहली ई बस दिल्ली में पहुंच गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जल्द ही इसे हरी झंडी दिखाकर दिल्लीवासियों को ई बसों की सौगात देंगे।
विज्ञापन
पहली ई बस दिल्ली में पहुंच गई है... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल में दिल्लीवासियों को जल्द ही इलेक्ट्रिक बसों का तोहफा मिलने वाला है। दिल्ली परिवहन निगम(डीटीसी) के बेड़े में शामिल होने के लिए पहली ई बस दिल्ली में पहुंच गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जल्द ही इसे हरी झंडी दिखाकर दिल्लीवासियों को ई बसों की सौगात देंगे। आधुनिक सुविधाओं से लैस ई बसों से सफर में यात्रियों को बेहतर अनुभव मिलने के साथ ही दिल्ली के प्रदूषण स्तर में भी सुधार होगा। डीटीसी के बेड़े में ऐसी 300 इलेक्ट्रिक बसें चरणों में सौंपी जाएंगी। 

विज्ञापन


दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने ट्वीट कर दिल्लीवासियों को बधाई देते हुए कहा है कि जल्द ही दिल्लीवासियों को ई बसों की सौगात मिलने वाली है। पहली 100 फीसदी इलेक्ट्रिक बसों के प्रोटोटाइप(नमूना) के पहुंचने पर कैलाश गहलोत ने यह ट्वीट किया है। मुख्यमंत्री जल्द ही ई बस सेवाओं की शुरुआत करेंगे। दिल्ली में अभी भी बसों की कमी है, जिससे यात्रियों को कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

नई ई बसें शामिल होने से न केवल यात्रियों को राहत मिलेगी बल्कि दिल्ली को ई वाहनों की राजधानी बनाने का सपना सच होगा। सरकार की तरफ पिछले साल लांच की गई ई वी पॉलिसी के तहत ई वाहनों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके लिए ई वाहनों की खरीद पर सब्सिडी सहित दूसरे तरह की राहत भी दी जा रही है।
विज्ञापन


हल्के नीले रंग की होगी ई बसें 
हल्के नीले रंग की बसों में कई आाधुनिक सुविधाएं होंगी। इसके लिए डीटीसी के डिपो में चार्जिंग स्टेशन बनाने, बिजली सहित सभी तरह की सुविधाएं मुहैया करने की तैयारी है। ई बसों की पहली खेप के पहुंचने के बाद इसे यात्रियों की सेवा के लिए उतारा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें