फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: आनंद विहार बस अड्डे पर लगाई डस्ट कैचर मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। त्योहारों पर घर जाने वाले यात्रियों को आनंद विहार बस अड्डे पर उड़ती धूल से राहत मिलने की उम्मीद है। प्रदूषण के स्तर पर को कम करने के लिए प्रवेश द्वार और निकास द्वार पर आधुनिक डस्ट कैचर मशीन लगाई गई है। मशीन के जरिये पानी का छिड़काव किया जा रहा है, जिससे हवा में मौजूद धूल कणों को कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


आनंद विहार बस अड्डे पर त्योहार के दौरान यात्रियों की आवाजाही बढ़ जाती है। बसों की लगातार आवाजाही और आसपास के यातायात के कारण यहां धूल उड़ने की समस्या निरंतर बनी रहती है। ऐसे में यात्रियों को राहत देने और प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए मशीन लगाई गई है। सर्विस इंजीनियर नितेश कुमार ने बताया कि आधुनिक डस्ट कैचर मशीन पीएम 2.5 और पीएम 10 जैसे प्रदूषक कणों को कम करने में कारगर है। उनके अनुसार, यह मशीन हवा में ऐसे कणों में करीब 70 फीसदी तक कमी ला सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें