फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली-पटना के बीच छह नवंबर को चलेगी वंदे भारत त्योहार विशेष ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। त्योहारों के दौरान दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली और पटना के बीच वंदे भारत त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा लगाएगी। उत्तर रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 02436 छह नवंबर को नई दिल्ली से पटना के लिए रवाना होगी, जबकि वापसी में ट्रेन संख्या 02435 सात नवंबर को पटना से नई दिल्ली आएगी। ट्रेन संख्या 02436 नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सुबह 8:35 बजे रवाना होगी। यह सुबह 10:21 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद 10:23 बजे रवाना होगी। इसके बाद कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर दोपहर 1:30 बजे पहुंचेगी और 1:35 बजे रवाना होगी। प्रयागराज जंक्शन पर दोपहर 3:45 से 3:50 बजे तक ठहराव होगा। इसके बाद ट्रेन शाम 6 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी और 6:10 बजे रवाना होगी। बक्सर में शाम 7:26 बजे और आरा में रात 8:10 बजे ठहराव के बाद ट्रेन रात 9:30 बजे पटना पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी में ट्रेन संख्या 02435 सात नवंबर को पटना से सुबह 8 बजे रवाना होगी। यह आरा में सुबह 8:38 बजे, बक्सर में 9:25 बजे और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर सुबह 11 बजे पहुंचेगी। इसके बाद प्रयागराज जंक्शन पर दोपहर 1:35 बजे, कानपुर सेंट्रल पर दोपहर 3:50 बजे और अलीगढ़ में शाम 6:53 बजे ठहराव होगा। ट्रेन रात 9:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। रेलवे का कहना है कि त्योहारों के दौरान यात्रियों को सुविधाजनक सफर उपलब्ध कराने और अतिरिक्त भीड़ को कम करने के उद्देश्य से यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें