फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi University: अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में केंद्रीय गृह मंत्री होंगे मुख्य अतिथि, 19 से 21 मई तक होगा कार्यक्रम

Tue, 17 May 2022 07:47 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान उद्घाटन समारोह के विशिष्ट अतिथि होंगे। सेमिनार के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह करेंगे। सेमिनार के समापन सत्र का आयोजन 21 मई को केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान करेंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से 19 मई से 21 मई तक भारत स्वराज से नए भारत तक विचारों पर समीक्षा के लिए तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। शताब्दी समारोह के हिस्से के रूप में आयोजित इस सेमिनार का उद्घाटन 19 मई को दिल्ली विश्वविद्यालय खेल परिसर के बहुउद्देशीय हॉल में मुख्यातिथि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे।

विज्ञापन


केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान उद्घाटन समारोह के विशिष्ट अतिथि होंगे। सेमिनार के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह करेंगे। सेमिनार के समापन सत्र का आयोजन 21 मई को केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान करेंगे। सेमिनार में भारतीय शिक्षण मंडल केराष्ट्रीय संगठन सचिव मुकुल कनितकर का विशेष व्याख्यान भी होगा।

डीयू एक मई 2022 से एक मई 2023 तक अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है। इस दौरान वर्ष भर कार्यक्रमों, आयोजनों व गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस सेमिनार में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के करीब सौ विख्यात वक्ता अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। वक्ताओं में यूजीसी से राष्ट्रीय प्रोफेसर अशोक मोदक, आईसीएसएसआर के अध्यक्ष प्रो कनागासाबापथी, यूजीसी सदस्य और पूर्व कुलपति प्रो सुषमा यादव, जेएनयू कुलपति प्रो शांतिश्री पंडित, आईजीएनसीए के सदस्य सचिव प्रो सच्चिदानंद जोशी, राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी, इतिहासकार और एनएमएमएल सीनियर फेलो प्रो माखन लाल, पोट्र्समाउथ विश्वविद्यालय (यूएसए) के इतिहास विभाग से प्रो लावण्या वेमसानी, डीयू के राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो संगीत कुमार रागी समेत अन्य वक्ता शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें