फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू की पांचवीं और आखिरी कटऑफ लिस्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय की पांचवीं और आखिरी कटऑफ शनिवार को जारी कर दी गई। कटऑफ सामान्य श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए राहत लेकर आई है। इस श्रेणी के लिए अब भी इको, अंग्रेजी, बीकॉम, राजनीति विज्ञान जैसे कोर्सेज में दाखिले की संभावना है। उम्मीद की जा रही थी कि कॉलेजों मेें सामान्य श्रेणी के लिए दाखिले बंद हो जाएंगे। लेकिन कुछ कॉलेजों में कुछ सीटें अब भी बची हैं। वहीं, साइंस कोर्सेज में भी छात्रों के लिए मौके बरकरार है। आरक्षित श्रेणी के लिए ज्यादातर कोर्सेज में दाखिले के विकल्प खुले हैं। दाखिले रद्द होने के कारण कॉलेजों में विकल्प बने हैं।
विज्ञापन

पांचवीं कटऑफ में औसतन 0.25 फीसदी से लेकर दो फीसदी तक की गिरावट हुई है। इस कटऑफ के आधार पर 9 से 11 नवंबर तक दाखिले होंगे, जबकि 13 नवंबर तक फीस जमा कराई जा सकेगी। अंतिम कटऑफ होने के कारण विद्यार्थियों को सलाह है कि वह दाखिले रद्द कराने का रिस्क नहीं लें। प्रशासन इस कटऑफ के दाखिले संपन्न होने के बाद ही विश्लेषण करेगा कि कहां कितनी सीटें बची हैं। उसी के आधार पर स्पेशल कटऑफ निकाली जाएगी।
कॉलेजों में कटऑफ की बात की जाए तो लेडी श्रीराम, किरोड़ीमल, रामजस, दौलत राम, श्रीराम, गार्गी कॉलेज, आईपी जैसे नामी कॉलेजों में सामान्य श्रेणी के लिए दाखिले का विकल्प है। लेडी श्रीराम कॉलेज ने पहली कटऑफ में तीन कोर्सेज के लिए सौ फीसदी कटऑफ निकाली थी। पांचवीं कटऑफ में ज्यादा कटौती नहीं हुई है। इस कॉलेज में अंग्रेजी ऑनर्स व जर्नलिज्म में 98 फीसदी, राजनीति विज्ञान में 98.75, साइको में 99, सोशियोलॉजी में 97.75 फीसदी पर दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन

इसी तरह से किरोड़ीमल कॉलेज में अंग्रेजी ऑनर्स के लिए 96.75, इतिहास के लिए 97.25, बीकॉम की 97 व बीकॉम ऑनर्स में 97 फीसदी कटऑफ निकाली गई है। वहीं, मिरांडा कॉलेज में अंग्रेजी ऑनर्स के लिए 97.75, राजनीति विज्ञान के लिए 98.75, आईपी कॉलेज में अंग्रेजी की 96, फिलॉस्फी की 91.75, राजनीति विज्ञान की 96.50, बीकॉम की 96 फीसदी कटऑफ जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें