फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू ने शोधार्थी और संकाय सदस्यों के लिए चार पुस्तकालय खोले

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय ने शोधार्थियों और संकाय सदस्यों के लिए चार और पुस्तकालय खोल दिए हैं। कोविड-19 महामारी के कारण बीते दस माह से अधिक समय से कॉलेज व लाइब्रेरी बंद थी। अब 15 फरवरी से पीएचडी, एमफिल के छात्रों एवं संकाय के सदस्यों को साइंस लाइब्रेरी, रत्न टाटा पुस्तकालय, दक्षिण दिल्ली परिसर पुस्तकालय और विधि संकाय पुस्तकालय के प्रयोग को मंजूरी दी है। बीते माह प्रशासन ने सेंट्रल लाइब्रेरी के इस्तेमाल की मंजूरी दी थी। पुस्तकालय आने से पहले छात्रों व फैकल्टी को पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन

डीयू के अनुसार पुस्तकालय सुविधाएं छात्रों को चरणबद्ध रुप से उपलब्ध होगी। पहले चरण में सिर्फ संकाय सदस्य, पीएचडी-एमफिल के शोधार्थी को पुस्तकालय के पढ़ने के कक्ष की सुविधा का लाभ उठाने की अनुमति दी गई है। यह लाभ सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक ही उपलब्ध होगी। पुस्तकालय आने से पहले लाइब्रेरियन से ई-मेल के माध्यम से अनुमति लेनी होगी।
सेंट्रल लाइब्रेरी के लिए शोध मंजिल के सभी कक्ष और भूतल पर तीन कक्ष उपलब्ध होंगे। सेंट्रल साइंस लाइब्रेरी के लिए पहली मंजिल पर दो कक्ष उपलब्ध होंगे। दिल्ली स्कूल ऑफ इकॉनोमिक्स स्थित रतन टाटा पुस्तकालय में भूतल पर स्थित हॉल और पहली मंजिल पर पत्र-पत्रिका खंड खुला रहेगा।
विज्ञापन

दक्षिण दिल्ली परिसर पुस्तकालय की सभी मंजिलें शोधार्थियों के लिए उपलब्ध रहेंगी जबकि विधि संकाय पुस्तकालय भी उपलब्ध होगा। पुस्तकालय से किताब लेने और वापस लेने की भी अनुमति होगी।
कोविड-19 के कारण यदि पुस्तक देरी से वापस करेंगे तब भी जुर्माना नहीं लगेगा। पुस्तकालय आने वाले जो छात्र कोविड प्रोटोकॉल को लेकर जारी दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करेंगे उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। डीयू ने एक फरवरी से अंतिम वर्ष के लिए छात्रों कॉलेजों को खोला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें