फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: एडमिशन के लिए डीयू में मारामारी, एक सीट के हैं चार दावेदार 

Sun, 23 Jun 2019 11:21 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

डीयू के सत्र 2019-20 के स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में इस बार दाखिले के लिए हुए ऑनलाइन आवेदनों में गिरावट आई है। 22 जून की रात 12 बजे समाप्त आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई थी। इस सत्र में डीयू में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के आवेदन के लिए 367895 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। जिनमें 258388 ने ही फीस जमा की।

विज्ञापन


पिछले वर्ष डीयू में दाखिले के लिए फीस जमा करने के आधार पर कुल 278574 ने आवेदन किया था। इस लिहाज से इस वर्ष दाखिले के लिए हुए आवेदनों में 20186 आवेदनों की कमी दर्ज हुई है। पिछले वर्ष दाखिला आवेदन के लिए 385749 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से भी सभी ने आवेदन शुल्क जमा नहीं किया था।

डीयू से संबद्घ कॉलेजों में स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों की कुल 62 हजार सीट हैं। यानी इस बार एक सीट के लिए करीब चार दावेदार हैं। लिहाजा, इस बार भी डीयू दाखिले की मेरिट हाई रहेगी।
विज्ञापन


इस वर्ष अनारक्षित श्रेणी के लिए 152478 ने आवेदन किया है। ओबीसी कोटे में 55457, एससी वर्ग में 34262, एसटी वर्ग में 7100 और ईडब्ल्यूएस कोटे में 9091 छात्रों ने दाखिले के लिए आवेदन किया है।

स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए कुल 1 लाख 54 हजार 75 छात्रों ने पंजीकरण कराया, जबकि 1 लाख 31 हजार 129 छात्रों ने आवेदन शुल्क जमा कर आवेदन सुनिश्चित किया। अनारक्षित वर्ग में 7326, ओबीसी कोटे में 3335, एससी वर्ग में 19558, एसटी वर्ग के 6463 और ईडब्ल्यूएस वर्ग में 4447 छात्रों ने आवेदन किया है।

एमफिल और पीएचडी वर्ग कोर्सेज में दाखिले के लिए कुल 34548 पंजीकरण हुए, जिनमें से 20862 छात्रों ने आवेदन शुल्क जमा कर आवेदन सुनिश्चित किया। अनारक्षित वर्ग में 10788, ओबीसी वर्ग में 5429, एससी वर्ग में 3321 और एसटी वर्ग के 1324 छात्रों ने आवेदन किया।

अंग्रेजी-ऑनर्स के लिए सबसे ज्यादा आवेदन

स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए हुए आवेदनों में सबसे ज्यादा आवेदन 1 लाख 42 हजार 970 बीए-ऑनर्स इंग्लिश में हुए। दूसरे नंबर पर बीए-ऑनर्स पॉलिटिकल साइंस रहा, जिसके लिए 1 लाख 30 हजार 240 आवेदन हुए हैं।

बीए प्रोग्राम के लिए 1 लाख 25 हजार, 519 आवेदन हुए। बीए-ऑनर्स इकोनॉमिक्स के लिए 1 लाख 24 हजार, 538, बीए-ऑनर्स हिस्ट्री के लिए 1 लाख 20 हजार 590, बीए-ऑनर्स साइकोलॉजी के लिए 1 लाख 12 हजार 312, बीए-ऑनर्स जर्नलिज्म के लिए 1 लाख 12 हजार 233, बीए-ऑनर्स सोशियोलॉजी के लिए 1 लाख 11 हजार 933, बीए-ऑनर्स जियोग्राफी के लिए 1 लाख एक हजार दो आवेदन हुए हैं। वहीं बीकॉम में 1 लाख 6 हजार 549 आवेदन हुए हैं। डीयू के अधिकारिक सूत्रों की मानें तो इस बार इंग्लिश-आनर्स के लिए दाखिले की मेरिट हाई रहेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें