फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज तिवारी को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

Sun, 23 Jun 2019 10:23 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

- एसएमएस भेज कर धमकी देने वाले को देर रात किया गिरफ्तार  
- एसएमएस में पीएम की हत्या की लिखी बात
विज्ञापन
मनोज तिवारी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के निजी मोबाइल नंबर पर एसएमएस भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई है। एसएमएस में प्रधानमंत्री की हत्या करने की बात भी लिखी गई है। पुलिस ने रविवार देर रात मामले में बक्सर, बिहार निवासी गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गुड्डू ने पब्लिसिटी हासिल करने के लिए मनोज तिवारी को धमकी भरा एसएमएस भेजा था। 

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी नीलकांत बख्शी ने बताया कि मनोज तिवारी के निजी मोबाइल पर शुक्रवार दोपहर 12:52 बजे पर किसी नंबर से एसएमएस आया था। एसएमएस में लिखा गया है ‘मनोज तिवारी सर जी को जान से मारने वाला हूं उसके लिए सॉरी, मजबूरी में करना पड़ रहा है। मनोज तिवारी को ही नहीं जरूरत पड़ी तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को भी मार दूंगा और ऐसे सारे इंसान को...।’ 

तिवारी ने यह एसएमएस शनिवार शाम को देखा और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार सीनियर अधिकारियों के आदेश पर स्पेशल सेल की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।  इससे पहले शनिवार को भाजपा मुख्यालय को भी बम से उड़ाने की किसी ने धमकी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें