फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू : ह्यूमेनिटीज, अंग्रेेजी, इकोनॉमिक्स की कटऑफ में उछाल की संभावना

सार

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में दाखिले का सपना देख रहे छात्रों को इस साल कटऑफ झटका दे सकती है। सेंट स्टीफंस की तरह ही डीयू में ह्यूमेनिटीज, अंग्रेजी, इकोनॉमिक्स जैसे विषयों की कटऑफ उछलने की संभावना है।
विज्ञापन
Delhi University
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में दाखिले का सपना देख रहे छात्रों को इस साल कटऑफ झटका दे सकती है। सेंट स्टीफंस की तरह ही डीयू में ह्यूमेनिटीज, अंग्रेजी, इकोनॉमिक्स जैसे विषयों की कटऑफ उछलने की संभावना है। सेंट स्टीफंस की कटऑफ मेें औसतन 0.25 से लेकर 1.5 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। दाखिले से जुड़े जानकार अनुमान लगा रहे हैं कि ऐसी ही बढ़ोतरी डीयू की कटऑफ में भी दिख सकती है।

विज्ञापन

जानकारों के मुताबिक, सेंट स्टीफंस की कटऑफ ने काफी हद तक डीयू की कटऑफ की तस्वीर साफ कर दी है। वैसे तो डीयू में अधिकतर कोर्सेज में बढ़ोतरी दिखेगी, लेकिन अंग्रेजी ऑनर्स, इकोनॉमिक्स ऑनर्स, इतिहास ऑनर्स, पॉलिटिकल साइंस ऑनर्स, साइकोलॉजी ऑनर्स, फिलॉसफी ऑनर्स, बीए प्रोग्राम, बीएससी मैथमेटिक्स ऑनर्स में सबसे अधिक बढ़ोतरी दिख सकती है। इसका एक बड़ा कारण यह भी है कि इस बार सभी बोर्ड से 90 से 100 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या में इजाफा हुआ है।

सेंट स्टीफंस ने अपनी पहली कटऑफ बृहस्पतिवार को जारी की थी। दाखिला विशेषज्ञ कहते हैं कि सेंट स्टीफंस में की इकोनॉमिक्स की कटऑफ बढ़ती है तो छात्र नॉर्थ कैंपस के एसआरसीसी में इकोनॉमिक्स ऑनर्स व हिंदू कॉलेज में बीए प्रोग्राम की ओर रुख करते हैं। इससे हिंदू कॉलेज में बीए प्रोग्राम की कटऑफ में भी इजाफा दिखता है। वैसे सेंट स्टीफंस कॉलेज ने काफी एहतियात बरतते हए कटऑफ निकाली है, ताकि सीटों से अधिक दाखिले से बचा जा सके। ऐसा ही रुख डीयू के सभी कॉलेज करेंगे।
विज्ञापन


सेंट स्टीफंस में 11 कोर्स के लिए करीब 410 सीटें हैं। ऐसे में अन्य छात्र डीयू के अन्य कॉलेजों में दाखिला लेने की सोचेंगे। कोरोना महामारी केे कारण 12वीं की परीक्षाएं नहीं हुईं। इससे छात्रों का मूल्यांकन 10वीं, 11वीं व 12वीं के आंतरिक अंकों के आधार पर हुआ है। इस कारण 90-100 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले भी बढ़ गए हैं। इसका सीधा असर कटऑफ पर पड़ेगा।


डीयू के कुछ कॉलेजों में बीते साल की पहली कटऑफ

कॉलेज कोर्स कटऑफ

  • हिंदू कॉलेज राजनीति शास्त्र 99.50
  • हिंदू कॉलेज इकोनॉमिक्स 99.25
  • लेडी श्रीराम कॉलेज इकोनॉमिक्स 100
  • लेडी श्रीराम कॉलेज राजनीति शास्त्र 100
  • लेडी श्रीराम कॉलेज साइकोलॉजी 100
  • एसआरसीसी इकोनॉमिक्स 99.00
  • एसआरसीसी बीकॉम ऑनर्स 99.50
  • हंसराज कॉलेज बीकॉम ऑनर्स 99.25
  • मिरांडा हाउस इकोनॉमिक्स ऑनर्स 99.00
  • मिरांडा हाउस राजनीति शास्त्र 99.00
  • किरोड़ीमल कॉलेज राजनीति शास्त्र 99.00
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें