फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: दाखिले में एआई से बदले दस्तावेज अपलोड करने को लेकर डीयू हुआ सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी मिलने पर फीस भी नहीं होगी वापस और दाखिला भी होगा रद्द
विज्ञापन


यूजी-पीजी दाखिले में केवल मूल दस्तावेजों की स्कैन कॉपी होगी मान्य

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया के दौरान कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से तैयार, डिजिटल रूप से संशोधित या अत्याधिक संपादित दस्तावेज अपलोड करने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय की दाखिला शाखा ने पब्लिक नोटिस जारी कर एडवाइजरी दी है।

इसके अनुसार विश्वविद्यालय के संज्ञान में आया है कि यूजी और पीजी कार्यक्रमों में आवेदन करने वाले कुछ उम्मीदवारों ने एआई से तैयार, डिजिटल रूप से बदले और अत्याधिक संपादित प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेज अपलोड कर रहे हैं। इसे देखते हुए उम्मीदवारों को तत्काल प्रभाव से केवल मूल दस्तावेजों की बिना किसी डिजिटल बदलाव वाली स्कैन कॉपी ही अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। इन दिशा-निर्देशों का पालन न करने पर उम्मीदवारी तत्काल रद्द कर दी जाएगी। साथ ही प्रवेश प्रक्रिया के किसी भी चरण में धोखाधड़ी सामने आने पर संबंधित उम्मीदवार का पंजीकरण या प्रवेश बिना किसी पूर्व सूचना के रद्द कर दिया जाएगा। ऐसे मामलों में जमा फीस भी वापस नहीं की जाएगी और विश्वविद्यालय आवश्यक होने पर कानूनी कार्रवाई करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजिटल टूल से डीयू करेगा दस्तावेज की जांच

वहीं इस तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए विश्वविद्यालय दस्तावेजों की जांच के लिए आधुनिक सत्यापन तकनीकों और उन्नत डिजिटल टूल्स का उपयोग करेगा। जिससे किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या हेरफेर आसानी से पकड़ी जा सके। विश्वविद्यालय ने सभी उम्मीदवारों से अपील की है कि वह अपने अपलोड किए दस्तावेजों को एक बार फिर सावधानीपूर्वक जांच कर लें और सुनिश्चित करें कि सभी प्रमाणपत्र पूरी तरह वास्तविक, वैध और मूल दस्तावेजों की स्कैन प्रतियां ही हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें