फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू : दूसरी कटऑफ के दाखिले आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में दूसरी कटऑफ के दाखिले की दौड़ सोमवार से शुरू होगी। विद्यार्थी इसके लिए 13 अक्तूबर तक दाखिला ले सकते हैं। फीस का भुगतान 15 अक्तूबर तक करना होगा। नई कटऑफ में उन विद्यार्थियों को भी मौका मिल जाएगा, जो पहली पिछली कटऑफ का दाखिला रद्द करा नए कोर्स या नए कॉलेज के लिए इच्छुक हैं।
विज्ञापन

पहली कटऑफ 1 अक्तूबर को आई थी। डीयू ने बीते शनिवार दूसरी कटऑफ की घोषणा की है। इसमें कॉलेजों ने औसतन 0.25 फीसदी से लेकर 3 फीसदी तक गिरावट की है। राजनीति विज्ञान विषय में कटऑफ 100 फीसदी रही है। कुछ नामी कॉलेजों में इसके दाखिले भी बंद हो गए हैं। दूसरी कटऑफ के तहत सोमवार सुबह 10 बजे से लेकर 13 अक्तूबर रात 11:59 बजे तक विद्यार्थी कॉलेज में आवेदन कर सकेंगे। कॉलेजों को 14 अक्तूबर शाम 5 बजे तक दाखिला मंजूर करना होगा। छात्र 15 अक्तूबर शाम 5 बजे तक फीस जमा करा सकते हैं।
पहली कटऑफ में मिले कॉलेज और कोर्स से नाखुश विद्यार्थी सोमवार से कॉलेज व कोर्स बदल सकेंगे। उन्होंने पहली कटऑफ से लिया दाखिला रद्द करा दूसरी से आवेदन करना होगा। एक कटऑफ में विद्यार्थी केवल एक बार ही दाखिला रद्द करा सकेंगे। डीयू प्रशासन ने सलाह दी है कि दाखिला रद्द कराने से पहले विद्यार्थी पूरी तरह आश्वस्त हो लें कि उन्हें पसंदीदा कॉलेज और कोर्स मिल सकेगा या नहीं। एक बार रद्द कराने के बाद उसी कटऑफ में दूसरी बार दाखिला लेने का अवसर नहीं होगा। उन्हें अगली कटऑफ का इंतजार करना पड़ेगा, जो जोखिम भरा हो सकता है।
विज्ञापन

आवेदन ही किया है तो भी
रद्द कराना होगा दाखिला
दूसरी कटऑफ में दाखिला लेने से पहले विद्यार्थी को पहली कटऑफ का रद्द कराना होगा। जिन छात्रों ने फीस जमा नहीं की है, लेकिन आवेदन किया है तो भी उसे रद्द कराना होगा। दाखिला रद्द कराने के लिए उन्हें एक हजार रुपये का शुल्क भी अदा करना होगा। दूसरी कटऑफ में दाखिले के लिए नए सिरे से आवेदन करना होगा। छात्र पोर्टल पर जाकर कॉलेज व कोर्स का चयन कर सकते हैं।
विज्ञापन

एक नजर में
दूसरी कटऑफ के लिए दाखिला आवेदन
11 अक्तूबर सुबह 10 से 13 अक्तूबर रात 11:59 बजे तक
कॉलेज से दाखिला मंजूरी
14 अक्तूबर तक
फीस जमा कराने की तिथि
15 अक्तूबर शाम 5 बजे तक
तीसरी कटऑफ की घोषणा
16 अक्तूबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें