फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: मायापुरी  में डीटीसी लो फ्लोर बस ने चार को मारी टक्कर, चालक गिरफ्तार 

Sun, 06 Oct 2019 01:51 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मायापुरी इलाके में डीटीसी बस ने मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिम दिल्ली के हरि नगर इलाके में शनिवार शाम डीटीसी की एसी लो फ्लोर बस ने दो बाइक व एक स्कूटी समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घायल चार लोगों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें डीडीयू अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


इधर हादसे की सूचना मिलते ही तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मायापुरी, हरि नगर और सागरपुर थाने में सीमा को लेकर विवाद हुआ। मामला किस थाने में दर्ज होगा, देर रात तक इस पर मंथन जारी था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद थे। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी।

जिला पुलिस उपायुक्त दीपक पुरोहित ने बताया कि शनिवार शाम को सागरपुर के पास डीटीसी की लाल रंग की लो फ्लोर बस दिल्ली कैंट से उत्तम नगर की ओर जा रही थी। इस बीच अग्रवाल रेस्टोरेंट के पास अचानक चालक अनिल कुमार बस पर से नियंत्रण खो बैठा। चालक ने पहले एक स्कूटी को टक्कर मारी। इसके बाद दो बाइकों को टक्कर मारते हुए बस आगे बढ़ी।
विज्ञापन


चालक ने उसके बाद बस को किसी तरह रोका। हादसे में दोनों बाइक और स्कूटी पर सवार चार लोग जख्मी हो गए। घायलों में सुमित व एक अन्य युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।  वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तो हरि नगर या मायापुरी में मामला दर्ज होने की बात होने लगी। देर रात को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि हादसा मायापुरी की सीमा से शुरू हुआ। चालक वाहनों को घसीटता हुआ हरि नगर की सीमा में ले आया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें