फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह ने ली जान: दिल्ली में कमल ने कोमल पर कैंची से किया हमला, फरार पति की तलाश में पुलिस

Fri, 31 Jul 2026 10:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली के शाहदरा जिले के जगतपुरी इलाके में बृहस्पतिवार रात घरेलू कलह की वजह से 50 साल की कोमल की उनके पति कमल ने कैंची से हमला कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी पति मौके से भाग गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली के शाहदरा जिले के जगतपुरी इलाके में बृहस्पतिवार रात घरेलू कलह की वजह से 50 साल की कोमल की उनके पति कमल ने कैंची से हमला कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी पति मौके से भाग गया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस ने लहूलुहान कोमल को पास के हेडगेवार अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बेटे गौरव के बयान पर हत्या का केस किया है।

विज्ञापन


शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त राजेन्द्र प्रसाद मीणा ने बताया कि कोमल अपने पति कमल और बेटा गौरव के अलावा अन्य सदस्यों के साथ जगतपुरी इलाके में रहती थीं। कमल ऑनलाइन ट्यूशन पढ़ाते हैं, जबकि बेटा गौरव डॉक्टर है। गौरव ने एमबीबीएस कर रखा है और मेडिकल की आगे की पढ़ाई कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 30 जुलाई की रात करीब 9 बजे जगतपुरी थाना पुलिस को एक महिला की हत्या की जानकारी मिली। मौके पर पुलिस ने कमरे में फर्श पर महिला का शव देखा। मृतक की पहचान कोमल के रूप में हुई। पुलिस ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने मौके से साक्ष्य हासिल किए। पुलिस ने बेटे गौरव के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पूछताछ में पता चला कि दंपती के बीच अकसर झगड़ा होता रहता था। बृहस्पतिवार की रात भी उनके बीच झगड़ा हुआ और पति ने कैंची उठाकर हमला कर उनकी हत्या कर दी। फिर मौके से भाग गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई है। टीम आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें