फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएमआरसी ने छेड़ी श्रमिक जागरूकता मुहिम, एक सप्ताह का अभियान

Mon, 14 Jun 2021 06:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 

सार

  • नुक्कड़ नाटकों के जरिये टीकाकरण के लिए श्रमिकों को किया जा रहा है जागरुक 
  • दिल्ली मेट्रो के एक हफ्ते के अभियान से श्रमिकों को मिलेगा फायदा
  • सुरक्षित माहौल में श्रमिक कर सकेंगे निर्माण 
विज्ञापन
मेट्रो की मुहिम... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गृह राज्यों से श्रमिकों के लौटने से दिल्ली मेट्रो के निर्माण को नई रफ्तार मिली है। कोविड-19 संक्रमण से निर्माण श्रमिकों की सुरक्षा और कार्यों की रफ्तार बनाए रखने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने निर्माण स्थलों पर कोविड-19 से बचाव के लिए जरूरी टीकाकरण के प्रति श्रमिकों को जागरूक करने के लिए एक सप्ताह के लिए अभियान की शुरुआत की है। सप्ताह भर के इस अभियान के दौरान श्रमिकों को नुक्कड़ नाटकों के जरिये टीकाकरण के फायदे सहित संक्रमण से बचाव के लिए सामाजिक दूरी, मास्क पहनने सहित सभी एहतियातों के बारे में दूसरे माध्यमों से भी जागरूक किया जा रहा है। 
विज्ञापन


डीएमआरसी के मुताबिक मेट्रो निर्माण से जुड़े कर्मियों के लौटने के बाद उन्हें सुरक्षित माहौल में कार्य का मौका देने के लिए जागरुकता अभियान की बुधवार से शुरूआत की गई है। इससे 3000 से अधिक श्रमिकों के शामिल होने की उम्मीद जताई गई है। नुक्कड़ नाटकों में व्यावसायिक फिल्म, टीवी शो और वेब श्रृंखला के कलाकार अपने अभिनय के जरिये कामगारों को जागरूक कर रहे हैं। अधिकांश कामगार उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और झारखंड सहित अन्य राज्यों के हैं, इसलिए शो में क्षेत्रीय बोली और डिजाइन का इस्तेमाल किया जा रहा है। 

शो के दौरान लोकप्रिय लोक गीत संगीत श्रमिकों के आकर्षण का केंद्र बनने लगा है। टीकाकरण के लाभ के बारे में जानकारी देने के साथ साथ श्रमिकों को पंफलेट भी बांटे जा रहे हैं। अभियान के तहत एक लघु फिल्म भी बनाई जा रही हैं, जिसे बाद में सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा किया जाएगा। डीएमआरसी के निर्माण स्थलों पर लगभग 3,200 कर्मचारी काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


अनलॉक के दौरान पाबंदी हटने के बाद श्रमिकों की संख्या में धीरे धीरे बढ़ोतरी हो रही है। कार्य के दौरान श्रमिकों को सुरक्षित परिस्थितियां और टीकाकरण के प्रति जागरुकता के मद्देनजर अभियान चलाया जा रहा है। लॉकडाउन के दौरान मौजूद श्रमिकों को आवास, भोजन और चिकित्सा सुविधा भी मुहैया की गई ताकि निर्माण के साथ साथ श्रमिक भी खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। डीएमआरसी के कुछ निर्माण स्थलों पर टीकाकरण अभियान पहले ही चलाया जा चुका है। इसे आगे बढ़ाने के लिए डीएमआरसी के अधिकारी स्थानीय प्रशासन सहित सभी संबंधित एजेंसियों के संपर्क में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें