फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: संविधान की नायिकाओं को समर्पित डिजिटल म्यूजियम

विज्ञापन
विज्ञापन
-मिरांडा हाउस कॉलेज ने किया लॉन्च, डीयू की साउथ कैंपस निदेशक ने किया शुभारंभ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कॉलेज ने भारतीय संविधान को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली 15 महिलाओं को समर्पित एक डिजिटल और इंरटैक्टिव म्यूजियम लांच किया है। डीयू के साउथ कैंपस की निदेशक, दिल्ली की पूर्व महापौर व कॉलेज की पूर्व छात्रा प्रो. रजनी अब्बी ने बुधवार को इसे लांच किया। यह पहल उन महिलाओं के योगदान को पहचान देने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जिनकी भूमिका इतिहास में कई बार कम दिखाई देती है। यह कार्यक्रम वर्चुअल रूप से आयोजित किया गया, जिसमें दिल्ली और अन्य स्थानों से छात्रों फैकल्टी और अतिथियों ने हिस्सा लिया।
म्यूजियम के उद्घाटन के अवसर पर प्रो. अब्बी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह प्लेटफॉर्म उन महिलाओं की आवाजों और विचारों को संरक्षित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इस म्यूजियम को मिरांडा हाउस की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। इसका भौतिक संग्रह कॉलेज की लाइब्रेरी में भी स्थापित किया गया है। इसमें भाषण, दस्तावेज, फोटोग्राफ, पुस्तकें और ऑडियो-वीडियो सामग्री शामिल हैं। जिनमें इन 15 महिलाओं की यात्रा और विचारों को प्रस्तुत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस म्यूजियम का लाभ छात्र व शोधकर्ता आसानी से उठा सकते हैं। यह म्यूजियम भारत के संवैधानिक इतिहास और लोकतांत्रिक मूल्यों को समझने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। प्रिंसिपल प्रो बिजया लक्ष्मी नंदा ने कहा, हमें गर्व है कि हम उन 15 महिलाओं के योगदान को सम्मान दे रहे हैं जिन्होंने संविधान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नाम और काम को याद रखना और पहचान देना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें