फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: 'AAP नेताओं की नहीं जनता की पार्टी है...' आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस पर अरविंद केजरीवाल का संदेश

Wed, 26 Nov 2025 05:44 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, 'आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस पर मैं देशभर के लाखों साथियों, सभी वॉलंटियर्स और हर उस आम आदमी को दिल से प्रणाम करता हूं, जिन्होंने भरोसा किया कि राजनीति ईमानदारी से भी की जा सकती है। ये पार्टी नेताओं की नहीं, जनता की पार्टी है।'
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : X @ArvindKejriwal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी (आप) के स्थापना दिवस के अवसर पर, पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों और सभी आम नागरिकों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि 'आप' नेताओं की पार्टी नहीं, बल्कि जनता की पार्टी है।

विज्ञापन


केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, 'आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस पर मैं देशभर के लाखों साथियों, सभी वॉलंटियर्स और हर उस आम आदमी को दिल से प्रणाम करता हूं, जिन्होंने भरोसा किया कि राजनीति ईमानदारी से भी की जा सकती है। ये पार्टी नेताओं की नहीं, जनता की पार्टी है। चौपालों से लेकर सड़कों तक हमारे वॉलंटियर्स ने दिन-रात मेहनत करके बदलाव की लौ जलाई है।



आज जो भी उपलब्धियां हैं, वो जनता के विश्वास और हमारे सिपाहियों की तपस्या का परिणाम हैं। हम वादा करते हैं। सच्चाई, ईमानदारी और देशसेवा का ये सफर और भी मजबूती से आगे बढ़ेगा। आपका साथ ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें