फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : किसान पप्पन की कहानी धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की जुबानी, 28 फरवरी को रेडियो पर सुनिये

Sun, 20 Feb 2022 04:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

कहानी में बताया जाएगा कि किस तरह किसान पप्पन ने कोरोना काल में मजदूरों की मदद की। 28 फरवरी को एक निजी रेडियो चैनल पर ‘सुनहरी सोच : सीजन-2’ में माधुरी दीक्षित यह कहानी सुनाएंगी। किसान पप्पन सिंह तिग्गीपुर में करीब चार एकड़ भूमि में जैविक खेती करते हैं। वह ज्यादातर मशरूम की पैदावार करते हैं।
 
विज्ञापन
ये हैं किसान पप्पन.. - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के किसान की कहानी जल्द ही धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की जुबानी रेडियो पर सुनने को मिलेगी। कहानी में बताया जाएगा कि किस तरह किसान पप्पन ने कोरोना काल में मजदूरों की मदद की। 28 फरवरी को एक निजी रेडियो चैनल पर ‘सुनहरी सोच : सीजन-2’ में माधुरी दीक्षित यह कहानी सुनाएंगी।

विज्ञापन

किसान पप्पन सिंह तिग्गीपुर में करीब चार एकड़ भूमि में जैविक खेती करते हैं। वह ज्यादातर मशरूम की पैदावार करते हैं।

खास बात यह है कि पप्पन हर साल सर्दी में राजनीतिक पार्टियों के बहस का मुद्दे रहने वाली पराली को जलाने के बजाय खेती में ही इस्तेमाल करते हैं। वह प्रत्येक वर्ष करीब सवा लाख टन की पैदावर करने के साथ मुनाफा कमा रहे हैं।

पप्पन सिंह ने बताया कि वह 28 साल पहले पहाड़गंज में एक ट्रांसपोर्टर के यहां काम करते थे। इस दौरान उन्होंने मशरूम की खेती करने पर विचार किया, लेकिन पूंजी की कमी होने के कारण उन्होंने 2005 में सोने के आभूषण गिरवी रखकर 60 हजार रुपये का कर्ज लिया। इससे मशरूम की खेती शुरू की।
विज्ञापन


किसान ने बताया कि कोरोना महामारी के समय उन्होंने अपने मजदूरों को उनके गांव भेजने के लिए फ्लाइट का टिकट बुक कराने के साथ आर्थिक रूप से मदद की। मजदूरों के वापसी के लिए भी फ्लाइट का टिकट बुक कराया। इसके बाद उन्हें सामाज में काफी सराहना मिली। पप्पन सिंह अपने खेतों में अनुबंध के तहत खेती करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें