फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: ढाबा चलाने वाले ने अच्छा जीवन जीने के लिए उड़ाई रकम, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी का मामला सुलझा, 20 लाख रुपये से ज्यादा की नकदी बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने मौर्य एन्क्लेव थाने में दर्ज चोरी के मामले को सुलझाया है। पुलिस ने आरोपी पीतमपुरा निवासी हरप्रीत सिंह मारवा उर्फ बॉबी (54) को गिरफ्तार कर 20,33,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी पीतमपुरा के केडी ब्लॉक में ढाबा चलाता है।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने आसानी से पैसा कमाने और अच्छी जीवनशैली के लिए यह अपराध किया। जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता परवीन बंसल ने बताया कि उनकी फर्म घरों के तार सप्लाई करती है और मंगोलपुरी में गोदाम है। कर्मचारी अमित कुमार 24 अक्तूबर को अलग-अलग दुकानों से भुगतान एकत्र करने निकले थे। उन्होंने मुंडका और अन्य इलाकों से कुल 20,73,000 रुपये एकत्र किए थे। शाम करीब 6:30 बजे अमित कुमार ने शिकायतकर्ता को बताया कि पीतमपुरा के मुन्नी माया राम चौक के पास उनके स्कूटर से कैश से भरा बैग गायब हो गया है। थोड़ी देर बाद पुलिस स्टेशन मौर्य एन्क्लेव से कॉल आया कि किसी व्यक्ति ने एक बैग वहां जमा कराया है। जब शिकायतकर्ता और अमित पुलिस स्टेशन पहुंचे तो हरप्रीत सिंह मारवा बैग लेकर आया था। बैग में सिर्फ कागजात थे और सारा पैसा गायब था। शिकायतकर्ता को शक हुआ कि आरोपी ने रकम निकाल ली और खाली बैग पुलिस को सौंप दिया। टीम ने जांच शुरू की और आरोपी के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान आरोपी के घर से नकदी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें