फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: धाकड़ गर्ल गौरी राज ने वुशू में बढ़ाया स्टेट गेम में मान

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। युवा वुशू खिलाड़ी गौरी राज ने स्टेट स्कूल गेम्स की अंडर-19 बालिका 65 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। वह एसवी को-एड विद्यालय की कक्षा 12वीं की छात्रा हैं।
विज्ञापन

गौरी की सफलता में उनके पिता राहुल राज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। राहुल राज स्वयं राष्ट्रीय पदक विजेता वुशू खिलाड़ी और कोच हैं। उन्होंने गौरी को खेल की तकनीक के साथ अनुशासन और आत्मविश्वास सिखाया। गौरी ने कई चुनौतियों का सामना किया, लेकिन पिता-बेटी की जोड़ी ने कड़ी मेहनत जारी रखी। उन्होंने प्रशिक्षण, फिटनेस और पोषण पर लगातार काम किया। गौरी मानती हैं कि बेटियों के लिए मार्शल आर्ट आत्मरक्षा और आत्मविश्वास के लिए उपयोगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें