फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह ने एम्स में ली कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक

Thu, 11 Mar 2021 04:28 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक। - फोटो : ट्विटर ANI
विज्ञापन
राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह ने गुरुवार को दिल्ली एम्स में कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ली। कोरोना वैक्सीन का दूसरा चरण शुरू होते ही लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। तीन दिन में ही 10 लाख से ज्यादा लोगों ने टीका लगवाया है। 
विज्ञापन

  16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण महाअभियान में 10 लाख लोगों को वैक्सीन देने में छह दिन का वक्त लगा था। लेकिन दूसरे चरण में सिर्फ तीन दिन में 10 लाख से ज्यादा लोगों ने वैक्सीन लगवाई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक देश के 1.66 करोड़ से भी ज्यादा लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। इनमें 10 लाख से भी अधिक 45 और उससे अधिक आयु के लोग हैं जिन्हें दूसरे चरण में वैक्सीन लगवाने की अनुमति दी गई है।

अब तक 45 से 59 वर्ष की आयु के 71,860 और 60 या उससे अधिक आयु के 8,31,590 लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक लग चुकी है। इनके अलावा 67,90,808 स्वास्थ्यकर्मी पहली और 28,72,725 दूसरी खुराक ले चुके हैं। 
विज्ञापन


वहीं फ्रंटलाइन वर्करों की बात करें तो अब तक 58,03,856 लोगों को पहली खुराक दी जा चुकी है। इनमें से 4,202 फ्रंटलाइन वर्करों को दूसरी खुराक भी मिल गई है। मंत्रालय ने बताया कि पिछले एक दिन में 10 लाख से भी ज्यादा लोगों को वैक्सीन दिया है जिनमें से 8,31,590 लोगों ने पहली और 1,62,862 लोगों को दूसरी खुराक दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें